लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत ने लोहरदगा रेलखंड के लिए उठाई आवाज, नगजुआ-आकाशी में ट्रेनों के ठहराव की मांग
रांची के रेडिसन ब्लू होटल में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे दक्षिण पूर्व रेलवे ज़ोन के अंतर्गत रांची एवं चक्रधरपुर डिविजनल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने प्रमुख रूप से भाग लिया। बैठक में सांसद सुखदेव भगत का दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।