झुंझुनू: हिस्ट्रीशीटर डेनिस बावरिया की हत्या के एक और ₹50,000 के इनामी आरोपी को झुंझुनू पुलिस ने किया गिरफ्तार
19 अक्टूबर को झुंझुनू के चुरु बायपास पर हिस्ट्रीशीटर डेनिस बावरिया की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी इसी हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी धर्मपाल उर्फ रेडी जिस पर ₹50000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था सोमवार शाम 6: के आसपास झुंझुनू कोतवाली पुलिस ने कटराथल गांव की पहाड़ियों के पास से गिरफ्तार कर लिया है इस घटना में अब तक करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हे