बंजरिया: 9 माह से बकाया मानदेय से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार से PHC बंजरिया में OPD सेवा बाधित कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की
नौ माह से बकाया मानदेय को लेकर आशा कार्यकर्ता बुधवार 11 बजे पीएचसी बंजरिया में ओपीडी सेवा बाधित कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चली गई। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पीएचसी प्रभारी द्वारा 23 मार्च तक भुगतान का आश्वासन दिया गया था। 31 मार्च बीत जाने के बाद उन लोगो हड़ताल का निर्णय लिया। जबकि पूरे जिले में आशा का मानदेय भुगतान अपडेट है,केवल बंजरिया पीएचसी को छोड़ कर।