सिमरी: रामपुर डेरा में छज्जा विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल, सेंटिंग का काम कराने के दौरान बढ़ा विवाद, इलाज जारी
Simri, Buxar | Jun 9, 2026 रामपुर डेरा गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक पक्ष के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।