कैंपियरगंज: एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कैंपियरगंज थाने की एसएसआई को विवेचना और जनसुनवाई में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया
कैंपियरगंज थाने के एसएसआई एसके शुक्ला को एसएसपी ने, विवेचना और जनसुनवाई के लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है, साथ ही एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं, एसएसपी की माने तो शिकायत के बाद जांच की गई, जांच में तथ्य सामने सही आने पर एसएसआई के खिलाफ कार्रवाई की गई है।