कांके: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में फर्जी UPI भुगतान दिखाकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2026 लोअर बाजार थाना क्षेत्र में फर्जी UPI भुगतान दिखाकर ठगी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार की रात करीब आठ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु कुमार पासवान और विकास कुमार राणा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।