अस्थावां: अस्थावां थाना पुलिस ने मारपीट मामले में शेरपुर गांव से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
अस्थावां थानां की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपित को शेरपुर गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शेरपुर गांव निवासी जयकार उर्फ आशीष रंजन है। अस्थावां थानाध्यक्ष ने शनिवार की शाम 4 बजे बताया कि मारपीट के मामले में शेरपुर गांव से जयकार उर्फ आशीष रंजन को गिरफ्तार किया गया है।