डुमरा: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में अंधविश्वास का खेल! सांप काटने के बाद डॉक्टर नहीं, ओझा के भरोसे पहुंची महिला, वीडियो वायरल
सीतामढ़ी। विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के दौर में भी अंधविश्वास लोगों के मन से पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसका ताजा उदाहरण सीतामढ़ी सदर अस्पताल अस्पताल में पेंशन की चंदौली निवासी वंदना कुमारी इलाज कराने पहुंची जिसके बाद कुछ देर बाद एक ओझा सांप की विष उतारने का दावा करते हुए झाङ फूक करने लगा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।