कुम्भराज: खजुरिया गांव में सड़क किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच जारी मामला संदिग्ध
Kumbhraj, Guna | Jul 2, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के खजुरिया गांव में 2 जुलाई सुबह सड़क किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंची। एसपी हितिका वासल ने बताया, मृतक खजुरिया निवासी नैना पुत्र रंगलाल गुर्जर है पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत कैसे हुई पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। मर्ग कायम कर जांच जारी है।