रामगढ़: बरामदा गांव को मिली सौगात: उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, विधायक बोले- अब गांव में ही मिलेगा इलाज
Ramgarh, Alwar | Apr 10, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के बरामदा गांव में नव निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण विधायक सुखवंत सिंह ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे फीता काटकर किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।