धार: विधायक बंगले के पास गंदगी, सड़क किनारे कचरे का अंबार, कांग्रेस प्रवक्ता ने अनदेखी के लगाए आरोप
Dhar, Dhar | Jan 28, 2026 धार शहर में स्वच्छता के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। विधायक बंगले से कुछ ही दूरी पर, एक निजी होटल के पास आदर्श सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। यह वही क्षेत्र है जहां से जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी प्रतिदिन गुजरते हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क पर कई प्रशासनिक अधिकारी निवास करते हैं, वहां भी सफाई व्यवस्था बदहाल है।