धार: धार कृषि उपज मंडी में गेहूं, सोयाबीन समेत अन्य उपज की रही बंपर आवक
Dhar, Dhar | Jan 28, 2026 धार कृषि उपज मंडी में गेहूं सोयाबीन सहित अन्य उपज की रही बंपर आवक। बुधवार शाम 7:00 बजे तक धार कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की 4136 बोरी की आवक हुई सोयाबीन का भाव 1500 रुपए से लगाकर 6502 रुपए प्रति क्विंटल तक उच्चतम भाव में सोयाबीन बिकी, गेहूं की 1395 बोरी की आवक हुई गेहूं का भाव ₹1500 से लगाकर 2838 रुपए प्रति क्विंटल तक उच्चतम भाव में गेहूं बिका।