Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
No video available

मातारानी का नन्हा भक्त यू ही आशीर्वाद हमेशा बना रहे जय माता दी 👏👏@publicuser

Katni Nagar, Katni | Sep 28, 2022

MORE NEWS

🔳ग्राम खिरवा में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित, 41 पशुपालक हुये लाभान्वित

🔳कटनी  - क्षीर धारा ग्राम योजना के अंतर्गत पशुपालकों की आय बढ़ाने एवं दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के उद्देश्य से कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम खिरवा में पशु उपचार, बांझपन निवारण एवं पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम के 41 पशुपालकों ने सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया।

उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर के सोनी ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 35 पशुओं का बांझपन उपचार, 5 पशुओं का गर्भ परीक्षण, 1 पशु का कृत्रिम गर्भाधान एवं 4 नरों का बधियाकरण किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सिविल सर्जन डॉ. सुमंत वर्मा एवं डॉ. साकेत मिश्रा द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रीष्म ऋतु में पशुओं के पोषण एवं उचित प्रबंधन पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विभाग के नवाचार के तहत शिविर में पशुपालकों को पशु चारा एवं दाने से संतुलित आहार तैयार करने, फीड फॉर्मूलेशन तथा ‘गौरस ऐप’ के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रगतिशील पशुपालकों को ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त चारा विकास योजना अंतर्गत स्वीट सूडान चारे के बीज वितरण हेतु पशुपालकों के आवेदन भी भरवाए गए।

शिविर में ग्राम खिरवा के उपसरपंच श्री ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रगतिशील पशुपालक श्री बसंत पटेल, श्री दयाराम पटेल, श्री चंदन पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक, किसान एवं पशुपालक उपस्थित रहे।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳ग्राम खिरवा में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित, 41 पशुपालक हुये लाभान्वित 🔳कटनी - क्षीर धारा ग्राम योजना के अंतर्गत पशुपालकों की आय बढ़ाने एवं दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के उद्देश्य से कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम खिरवा में पशु उपचार, बांझपन निवारण एवं पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम के 41 पशुपालकों ने सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया। उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर के सोनी ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 35 पशुओं का बांझपन उपचार, 5 पशुओं का गर्भ परीक्षण, 1 पशु का कृत्रिम गर्भाधान एवं 4 नरों का बधियाकरण किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सिविल सर्जन डॉ. सुमंत वर्मा एवं डॉ. साकेत मिश्रा द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रीष्म ऋतु में पशुओं के पोषण एवं उचित प्रबंधन पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विभाग के नवाचार के तहत शिविर में पशुपालकों को पशु चारा एवं दाने से संतुलित आहार तैयार करने, फीड फॉर्मूलेशन तथा ‘गौरस ऐप’ के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रगतिशील पशुपालकों को ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त चारा विकास योजना अंतर्गत स्वीट सूडान चारे के बीज वितरण हेतु पशुपालकों के आवेदन भी भरवाए गए। शिविर में ग्राम खिरवा के उपसरपंच श्री ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रगतिशील पशुपालक श्री बसंत पटेल, श्री दयाराम पटेल, श्री चंदन पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक, किसान एवं पशुपालक उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

🔳क्षीर धारा योजना अंतर्गत मझगवां फाटक में पशुपालक गोष्ठी का किया गया आयोजन

🔳पशुपालकों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी

🔳कटनी – पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करने तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर विकासखंड कटनी के ग्राम पंचायत मझगवां फाटक में क्षीर धारा योजना के अंतर्गत पशुपालक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे आचार्य विद्यासागर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना, डेयरी प्लस योजना, बकरी पालन योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पशु टैगिंग, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित पशु पोषण, गौरस एप के उपयोग एवं कृत्रिम गर्भाधान जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने पशुपालकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया, जिससे पशुपालन व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, ग्राम सचिव, ग्राम पटवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पशुपालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳क्षीर धारा योजना अंतर्गत मझगवां फाटक में पशुपालक गोष्ठी का किया गया आयोजन 🔳पशुपालकों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी 🔳कटनी – पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करने तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर विकासखंड कटनी के ग्राम पंचायत मझगवां फाटक में क्षीर धारा योजना के अंतर्गत पशुपालक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे आचार्य विद्यासागर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना, डेयरी प्लस योजना, बकरी पालन योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पशु टैगिंग, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित पशु पोषण, गौरस एप के उपयोग एवं कृत्रिम गर्भाधान जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने पशुपालकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया, जिससे पशुपालन व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाया जा सके। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, ग्राम सचिव, ग्राम पटवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पशुपालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

*खनिज माफियाओं पर  कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त*

*कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,ओवरलोड और ईटीपी में गड़बड़ी मिली*

कटनी। जिले में अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रशासन ने  बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान में रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो डंपर और एक हाइवा वाहन पकड़े गए। जांच में ई-ट्रांजिट पास (ईटीपी) में दर्ज मात्रा से अधिक खनिज परिवहन किए जाने की पुष्टि होने पर तीनों वाहनों को तत्काल जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

उप संचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार आकस्मिक निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात विभिन्न मार्गों पर की गई जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके ई-ट्रांजिट पास और वास्तविक खनिज भार का सत्यापन किया गया।

जांच में पाया गया कि वाहनों में लदी रेत की मात्रा और ईटीपी में दर्ज मात्रा के बीच गंभीर विसंगति है। निर्धारित सीमा से अधिक खनिज परिवहन किए जाने पर खनिज अमले ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को जब्त कर लिया।

*जोहिला में हुई कार्रवाई,एनकेजे थाने में खड़े कराए गए वाहन*

कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहनों में हाइवा क्रमांक सी जी-04- पी बी-6082 तथा डंपर क्रमांक एमपी-21-जी-0686 और एम पी-21-एच-0720 शामिल हैं। तीनों वाहन ग्राम जोहिला क्षेत्र से पकड़े गए, जिन्हें जब्त कर पुलिस थाना एनकेजे की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

*कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत होंगे प्रकरण*

जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। सभी मामलों को अग्रिम सुनवाई एवं दंडात्मक कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
*अवैध खनिज कारोबार पर 'जीरो टॉलरेंस'*

 अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग तथा राजस्व को क्षति पहुंचाने वाली गतिविधियों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाएगी।
#JansamparkMP 
#CMMadhyapradesh 
@JansamparkMP 
@CMMadhyaPradesh 
@DrMohanYadav51 
@udaypratapmp 
@mineraldeptmp 
@jbpcommissioner 
#katni #कटनी

*खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त* *कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,ओवरलोड और ईटीपी में गड़बड़ी मिली* कटनी। जिले में अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान में रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो डंपर और एक हाइवा वाहन पकड़े गए। जांच में ई-ट्रांजिट पास (ईटीपी) में दर्ज मात्रा से अधिक खनिज परिवहन किए जाने की पुष्टि होने पर तीनों वाहनों को तत्काल जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। उप संचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार आकस्मिक निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात विभिन्न मार्गों पर की गई जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके ई-ट्रांजिट पास और वास्तविक खनिज भार का सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि वाहनों में लदी रेत की मात्रा और ईटीपी में दर्ज मात्रा के बीच गंभीर विसंगति है। निर्धारित सीमा से अधिक खनिज परिवहन किए जाने पर खनिज अमले ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। *जोहिला में हुई कार्रवाई,एनकेजे थाने में खड़े कराए गए वाहन* कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहनों में हाइवा क्रमांक सी जी-04- पी बी-6082 तथा डंपर क्रमांक एमपी-21-जी-0686 और एम पी-21-एच-0720 शामिल हैं। तीनों वाहन ग्राम जोहिला क्षेत्र से पकड़े गए, जिन्हें जब्त कर पुलिस थाना एनकेजे की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। *कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत होंगे प्रकरण* जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। सभी मामलों को अग्रिम सुनवाई एवं दंडात्मक कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। *अवैध खनिज कारोबार पर 'जीरो टॉलरेंस'* अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग तथा राजस्व को क्षति पहुंचाने वाली गतिविधियों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाएगी। #JansamparkMP #CMMadhyapradesh @JansamparkMP @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @udaypratapmp @mineraldeptmp @jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

🔹ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा आईटीआई प्रवेश के लिए जागरूकता अभियान*

🔹कटनी - शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा द्वारा आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान संचालक, कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं नोडल प्राचार्य श्री देवेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

 

अभियान के तहत प्राचार्य आईटीआई ढीमरखेड़ा श्री संत सिंह एवं प्रशिक्षक श्री अनिल तिवारी की टीम ने ग्राम उमरिया पान, इटवा, इटवा टोला, बार, बरेली टोला, मिनी टोला एवं भानपुरा नंबर-13 का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न ट्रेड, प्रवेश प्रक्रिया, रोजगार के अवसर तथा कौशल विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

प्रचार-प्रसार के दौरान विद्यार्थियों में आईटीआई प्रवेश को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मौके पर ही 10 विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग भी कराई गई, जिससे अभियान की उपयोगिता स्पष्ट हुई।

 

इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती अंजना पटेल सहित कार्यकर्ता श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती इंद्रा गर्ग, श्रीमती संजनी को एवं श्रीमती दुर्गा उपाध्याय का सराहनीय सहयोग रहा। संस्था द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

संस्था ने जानकारी दी है कि आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित है। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आवेदन कर सकते हैं।

 

शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा द्वारा यह अभियान 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
@JansamparkMP 
@CMMadhyaPradesh 
@DrMohanYadav51 
@udaypratapmp 
@mintechnicalmp 
@jbpcommissioner 
#katni #कटनी

🔹ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा आईटीआई प्रवेश के लिए जागरूकता अभियान* 🔹कटनी - शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा द्वारा आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान संचालक, कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं नोडल प्राचार्य श्री देवेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्राचार्य आईटीआई ढीमरखेड़ा श्री संत सिंह एवं प्रशिक्षक श्री अनिल तिवारी की टीम ने ग्राम उमरिया पान, इटवा, इटवा टोला, बार, बरेली टोला, मिनी टोला एवं भानपुरा नंबर-13 का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न ट्रेड, प्रवेश प्रक्रिया, रोजगार के अवसर तथा कौशल विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रचार-प्रसार के दौरान विद्यार्थियों में आईटीआई प्रवेश को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मौके पर ही 10 विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग भी कराई गई, जिससे अभियान की उपयोगिता स्पष्ट हुई। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती अंजना पटेल सहित कार्यकर्ता श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती इंद्रा गर्ग, श्रीमती संजनी को एवं श्रीमती दुर्गा उपाध्याय का सराहनीय सहयोग रहा। संस्था द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने जानकारी दी है कि आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित है। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आवेदन कर सकते हैं। शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा द्वारा यह अभियान 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @udaypratapmp @mintechnicalmp @jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

बेखौफ बदमाशों का आतंक!, जिम में धारदार हथियारों से हमला, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात#crimenews

बेखौफ बदमाशों का आतंक!, जिम में धारदार हथियारों से हमला, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात#crimenews

Katni Nagar, Katni | Jun 7, 2026