बारा: झंझरा चौबे में आपसी विवाद के चलते कटवासा से युवक पर किया गया हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
Bara, Allahabad | Oct 14, 2024 प्रयागराज के यमुनानगर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के झंझरा चौबे गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें एक व्यक्ति द्वारा युवक पर कटवासा से हमला किया गया है,जिससे युवक घायल हुआ है,घायल युवक द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक उसके जमीन में काम लगा है, तथा परिवार के ही लोग वाद विवाद करते हैं,हालांकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।