जबलपुर: रांझी पुलिस ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में दो महीने से फरार आरोपी को दबोचा
जबलपुर के थाना रांझी पुलिस ने एक गंभीर विषय में दो महीने से फरार चल रहे आरोपी को कांबिंग गस्त के दौरान गिरफ्तार किया है, इसके विषय को लेकर के थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मयंक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिक से छेड़छाड़ और पास्को एक्ट जैसे मामले में 2 महीने से शुभम बिरहा नाम का अपराधी फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश भी की जा रही थी।