मंझनपुर: कौशाम्बी में बरसात में सर्पदंश का खतरा बढ़ा, मेडिकल कॉलेज की चेतावनी- झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचें
बरसात के मौसम में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरिओम कुमार ने कहा कि बारिश के दिनों में सांप अक्सर घरों, खेतों और अंधेरे स्थानों में निकल आते हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।