जगाधरी: रोटरी रिवेरा यमुनानगर क्लब की ओर से जगाधरी के स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों में दी सुंदर प्रस्तुतिया
आज रोटरी रिवेरा यमुनानगर क्लब की ओर से जगाधरी क स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी। क्लब के प्रधान संजीव सेठी ने कहा के देश में बलिदान करने वाले वीर जवानों ने जिस तरह उन्हें आजादी दिलाई है इसलिए वह आज के दिन उनको नमन करते हैं। इस मौके पर समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।