कलान: मिर्जापुर पुलिस ने दो दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार 24 जून को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें ग्राम शादिकपुर निवासी कुलदीप पुत्र रामतीर्थ और बड़े उर्फ कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश पर दुष्कर्म तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।