वारिसनगर: पेट्रोल पंप पर निर्धारित मानकों का पालन हो, लापरवाही होने पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसडीएम
अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गुरुवार की दोपहर को 2:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।बैठक में पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता, गुणवत्ता, माप में पारदर्शिता एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई।