बरेली: बरेली में खूनी रंजिश का कहर, खेत में काम कर रहे चार भाइयों पर हुआ सामूहिक हमला, हालत गंभीर
खूनी रंजिश का कहर: खेत में काम कर रहे चार भाइयों पर सामूहिक हमला, हालत गंभीर! हाफिजगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत में काम कर रहे चार सगे भाइयों पर गांव के ही करीब 20-25 लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे चारों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।