वैर: बयाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
बयाना-वैर स्टेट हाइवे पर सोमवार दोपहर राजकीय पीजी कॉलेज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। हादसे में गांव त्यौहारी निवासी राजवीर और अजयवीर को पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में बयाना अस्पताल पहुंचाया गया।