बड़ौत: बरनावा-दाहा मार्ग पर संतनगर के पास 2 बाइक की आपस में टक्कर, 2 युवकों की मौत, 3 घायल मेरठ रेफर
Baraut, Bagpat | Apr 25, 2026 बरनावा-दाहा मार्ग पर शनिवार को संतनगर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसा इतना भयावह था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। हेलमेट न पहनना इस हादसे में भारी साबित हुआ। एक बाइक पर बरनावा निवासी 19 वर्षीय साद अपने दोस्तों यश