छपरा: छपरा मशरक एस एच 90 पर अल्टो कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत,दोनो वाहन क्षतिग्रस्त
Chapra, Saran | Jul 5, 2026 छपरा मशरक एस एच 90 पर सढ़वारा में अनियंत्रित अल्टो कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत हो जाने का मामला रविवार की दोपहर 12 बजें के लगभग सामने आया। घटना के बारे में बताया गया कि छपरा की तरफ आ रहें अल्टो कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसमें ई रिक्शा चालक सहवा गांव निवासी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।