धमदाहा: बाबा साहब की जयंती पर धमदाहा में भव्य शोभायात्रा, 'जय भीम' के नारों से गूंजा शहर
धमदाहा :- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को धमदाहा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में हजारों लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय क्रीड़ा मैदान में मुख्य पार्षद रानी देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।