बेंगाबाद: बारिश के पानी की निकासी को लेकर विवाद, मारपीट में एक ही परिवार के 4 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेहदपुर गांव में बारिश के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के 3 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को 10 बजे घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इस बाबत पीड़ित दाउद अंसारी ने बताया कि बारिश का पानी घर के दरवाजे पर बहा रहा था, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही थी।