अन्ता: योग दिवस के अवसर पर अंता कस्बे में निकाली गई जागरूकता रैली, स्वास्थ्य और फिटनेस का दिया संदेश
Antah, Baran | Jun 19, 2026 अंता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद विभाग द्वारा कस्बे में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।