कांके: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, झारखंड के रांची समेत कई इलाकों में अगले छह दिन बारिश और वज्रपात की संभावना
Kanke, Ranchi | May 6, 2026 झारखंड के रांची सहित कई इलाकों में अगले छह दिन बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है, इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार, 6 से 11 मई तक झारखंड के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 6 मई को रांची, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में हल्की बारिश के आसार हैं।