स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज करने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुकद्मा वापस लेने की मांग करते हुए रानीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यूपीसीएल के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश प्रताप राणा और शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभाष सिंहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने शुक्रवार को रानीपुर कोतवाली का घेराव किया और दर्ज कराए गए मुकद्मे वापस लेने की मांग की।