सरायगढ़ भपटियाही: सरायगढ़ में बाढ़ पीड़ितों के लिए कम्युनिटी किचन शुरू, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सीओ कर रहे संचालन
सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के लौकहा पंचायत सरकार भवन में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए एक कम्युनिटी किचन शुरू किया गया है। इसका संचालन अंचलाधिकारी धीरज कुमार द्वारा किया जा रहा है। यह किचन रविवार देर शाम से तटबंध के भीतर आने वाले बाढ़ पीड़ितों को पका हुआ भोजन उपलब्ध करा रहा है।