कानपुर: कानपुर नगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की
उत्तर प्रदेश कानपुर नगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आलोक मिश्रा को 20968 वोट से हराया है।रमेश अवस्थी को कुल मतों का 49.93 प्रतिशत यानी 4,43,055 मत प्राप्त हुए।वहीं कांग्रेस के आलोक मिश्रा को कुल मतों का 47.56 प्रतिशत मत यानी 422087 वोट मिले।कानपुर सीट पर कांटे की टक्कर देखी गई।