महनार: रामनवमी और रमजान को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, त्योहारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील
महनार थाना परिसर में आगामी रामनवमी व रमजान पर्व को लेकर महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को दिन के 10 बजे से शांति समिति की बैठक आयोजित की गईं। एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिथियों व पूजा कमिटी के सदस्यों से रामनवमी के उपलक्ष्य पर जुलूस निकालने को लेकर रूट की जानकारी लिया।