महनार: स्टेशन रोड अनुमंडल कार्यालय के पास ट्रैक्टर और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर, पिकअप चालक हुआ घायल
महनार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड अनुमंडल कार्यलय के समीप मंगलवार की देर शाम करीब 8 बजे एक पीकअप वैन एवं ट्रैक्टर के बीच जोड़दार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप वैन पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया और बीच सड़क पर ही पलट गया।इस घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।