सहारनपुर: फ्रेट कॉरिडोर की रफ्तार से घरों में दरारें, कलेक्ट्रेट में क्षेत्रवासियों ने गाड़ियों की गति नियंत्रित करने की मांग की
गिल कॉलोनी निवासी पार्षद गौरव कपिल के साथ बुधवार दोपहर 1:00 बजे जिलाधिकारी से मिलने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे, लेकिन जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित न होने पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से अपनी समस्या बताई। गौरव कपिल ने बताया कि क्षेत्र से गुजरने वाले फ्रेट कॉरिडोर की तेज रफ्तार मालगाड़ियों से उत्पन्न कंपन के कारण आसपास के घरों में दरारें पड़ गई हैं।