कन्नौज: मौसमपुर अल्हड़ निवासी महिला की पुलिस से गुहार, पति और मामी के बीच अवैध संबंध में पिटाई करवाने का आरोप
सदर कोतवाली क्षेत्र के मौसमपुर अल्हड़ की रहने वाली महिला ने कोतवाली में पुलिस से गुहार लगाई है। महिला ने पति और मामी के बीच अवैध संबंध होने की बात कहते हुए पिटाई करवाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया है। शनिवार की सुबह महिला कोतवाली में मौजूद थी।