चायल: नेवादा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के दौरान सोती मिली कर्मचारी, मरीज भटकते रहे; वीडियो हुआ वायरल
कौशाम्बी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा में ड्यूटी के दौरान एक महिला कर्मचारी टेबल पर सिर रखकर सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पैथोलॉजी कक्ष में सोती रही, जबकि जांच और अन्य कार्यों के लिए पहुंचे मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए। शुक्रवार 6 बजे वीडियो वायरल!