एटा: अथैया में ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, परिजनों ने SSP से की शिकायत, FIR के बाद भी कार्रवाई नहीं
Etah, Etah | Jun 11, 2026 एटा जिले के निधौली कला कस्बे की निवासी सुखदेवी, पत्नी शैलेश कुमार, गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने अपने पति और पिता के साथ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। सुखदेवी ने आरोप लगाया कि 25 मई को उनके तीन माह के बेटे गौरव की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली देहात पर FIR दर्ज कराई लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।