लखीमपुर खीरी जिले के बेहजम रोड स्थित ADTC केंद्र पर मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व डॉ. दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया, जिन्होंने दोपहिया वाहन चालकों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से करीब 100 हेलमेट वितरित किए, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल रहीं।