उन्नाव शहर में शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने एक बिरयानी विक्रेता के साथ बुधवार रात करीब 08 बजे मारपीट की है जिसका वीडियो सामने आया है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर टेंपो स्टैंड पर हुई है,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कानपुर टेंपो स्टैंड के पास ठेले पर बिरयानी बेच रहे युवक की कुछ लोगों से मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी।