हाथरस: गांव बरौली में एक युवक ने मां और भाई को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण
हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरौली में 1 युवक ने मां और भाई के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में मां और भाई घायल हो गए। युवक ने मां और भाई के साथ ईंट और पत्थरों से मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।