सिरोही: लोटीवाड़ा छोटा के पास कुएं पर लगी भीषण आग, भूसा-पीवीसी पाइप समेत सामान जलकर खाक
Sirohi, Sirohi | May 20, 2026 लोटीवाड़ा छोटा गाँव के पास स्थित लाल सिंह के कुए (बेरे) पर बुधवार को अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब दो घंटे तक लगातार आग धधकती रही। आग की चपेट में आने से कुए पर रखी बाड़, पीवीसी पाइप, करीब 2 से 3 ट्रॉली गेहूं का भूसा तथा अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देन