लाडपुरा: कोटा में 5 महिलाओं समेत 7 तस्करों को गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से ₹11 लाख का नशा बरामद, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद
कोटा रेलवे स्टेशन से 22 किलो 798 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में 2 युवकों और पांच महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 11 लाख 39 हजार 900 रुपए आंकी गई है। कार्रवाई कोटा जंक्शन पर होली पर्व के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।