बलरामपुर जिले में धान नहीं बिकने से परेशान किसानों का गुस्सा आज दिन मंगलवार 20 जनवरी 2026 को फूट पड़ा और दोपहर साढ़े 12 बजे वह नेशनल हाईवे 343 में उतर आए। तहसील कार्यालय के सामने धान खरीदी के पास ही किसानों ने लगभग 1 घंटे तक मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया और अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसानों का कहना है कि वे लगभग 1 महीने से टोकन कटवाने के लिए चक्कर काट रहे ह