चौपारण: दैहर पंचायत की सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई
चौपारण प्रखंड की दैहर पंचायत को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ