बदायूं: ग्लोबल सिटी के मालिक पर धोखाधड़ी और मकान न देने का आरोप, मेडिकल स्टोर स्वामी ने CM और थाने में की शिकायत
Budaun, Budaun | Jun 24, 2026 बदायूँ में सोनू मेडिकल स्टोर के स्वामी प्रतिष्ठित व्यवसायी सोनू मनचंदा ने बरेली रोड पर बन रही कालोनी ग्लोबल सिटी में 2 मकान 2023 में लिये थे आज तक उनके मकानों का कार्य पूर्ण नही किया गया सोनू के मुताबिक वह अब तक मकानों का लगभग 50 लाख रुपये दे चुके हैं,मकान पूर्ण कराने और मूलभूत सुविधाओं की जब उन्होंने कंपनी वालो को कहा तो कंपनी वालों ने गाली-गलौच की।