हनुमानगढ़: टाउन की इन्द्रा कॉलोनी, गली नम्बर 2 में मकान से सोना-चांदी व घरेलू सामान चोरी, किरायेदार और उसके साथी पर संदेह
एक मकान से सोना, चांदी, धार्मिक सामग्री और घरेलू सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टाउन की इन्द्रा कॉलोनी, गली नम्बर 2 निवासी 73 वर्षीय श्यामाकांत पांडे पुत्र कुलदीप पांडे ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि वह पंडिताई का कार्य करते हैं।