रुदौली: 18 वर्षीय युवती को अगवा करने वाले बाराबंकी जनपद के 2 आरोपियों के खिलाफ पटरंगा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज
खबर पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है, जहां निवासी ग्रामीण ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते सोमवार की दोपहर में उसकी 18 वर्षीय पुत्री को बाराबंकी जनपद के टिकैत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 1 गांव निवासी दो युवक बहला फुसला कर भाग ले गए हैं, जिसकी उसने काफी खोजबीन किया परंतु पता नहीं चल सका, वही मामले में पटरंगा थाने में मुकदमा दर्ज किया है।