दिनारा: हुडहरा गांव में मारपीट में युवक घायल, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच
Dinara, Rohtas | Jun 24, 2026 भानस थाना क्षेत्र के हुडहरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। इस मामले में मंगलवार शाम को तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर किया।