सलोन: केशवापुर गांव में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, सलोन विधायक मौके पर समझाने में जुटे
28:6:2026 को 12:30 जानकारी हुई की सलोन कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर गांव के युवक मोहित यादव अमेठी जनपद के मौलवियाना गांव में ट्रक चालक का कार्य करता था। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है जिससे नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने केशवापुर गांव के मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।