शामली: शामली तहसील पर वकीलों का धरना जारी, एडीएम पर सुनवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं
Shamli, Shamli | Jun 20, 2026 शनिवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली तहसील में चल रहा वकीलों का धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। वकीलों द्वारा एसडीएम पर सुनवाई नही करने का आरोप लगाया जा रहा है। वकीलों के प्रदर्शन के कारण लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है, हालांकि एसडीएम द्वारा अपने कार्यालय में नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है और प्रशासनिक कार्य भी सुचारू रूप से जारी हैं।