ग्वालियर गिर्द: सड़क निर्माण में ज़मीन जाती देख पिता-पुत्र ने जेसीबी से सड़क खुदवाई, मामला दर्ज
नगरनिगम की सड़क के निर्माण को लेकर मनमानी का अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पिता पुत्र को सरकारी सड़क का काम पसंद नहीं आया क्योंकि इसमें उनकी कुछ जमीन जा रही थी तो उन्होंने रातोंरात जेसीबी बुलाकर 80 फीट लंबी निर्माणाधीन सड़क ही खुदवा डाली। मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के गोसपुरा नंबर स्थित कबीर पार्क के पास का है।